बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण एसपी ने पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को किया निलंबित, माफिया से सांठ गाँठ रखने का आरोप

सारण एसपी ने पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को किया निलंबित, माफिया से सांठ गाँठ रखने का आरोप

CHAPRA : पुलिस पर जहाँ आम लोगों के जान माल के सुरक्षा की जिम्मेवारी होती है। वहीँ छपरा में पुलिस की माफिया से मिलीभगत करने का मामला सामने आया है।  इसी कड़ी में माफियाओं से सांठगांठ के आरोप में पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को सारण पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने निलंबित कर दिया है। 

बता दें की सारण जिला में दोषी पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी पर समुचित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सारण जिला पुलिस बल के पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार प्रभारी जिला स्तरीय ए.एल.टी.एफ पर माफियाओं से सांठगांठ होने की सूचना प्राप्त हुई। 

आरोप प्रारंभिक जांचोपरांत प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होने पर इन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र गोपालगंज बनाया गया है। एसपी की इस कार्रवाई जिले के पुलिस महकमें में हडकम्प मच गया है। 

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट

Suggested News