बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 : बिहार का दूसरा सबसे गन्दा शहर बना सासाराम, पहले स्थान पर रहा सिवान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 : बिहार का दूसरा सबसे गन्दा शहर बना सासाराम, पहले स्थान पर रहा सिवान

SASARAM : आगामी 20 अक्तूबर को सासाराम नगर निगम का चुनाव कराया जाएगा। लेकिन 2022 में स्वच्छता सर्वेक्षण का जो रिपोर्ट जारी किया गया है। वह सासाराम नगर निगम के मुंह पर तमाचा है। देश के 382 शहरों में कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण में सासाराम 372 वें नंबर पर है। जबकि बिहार का सिवान शहर 373 वें स्थान पर है। इस तरह गन्दगी के मामले में सासाराम का बिहार में दुसरा स्थान है। 


बताते चलें की 2021 के सर्वेक्षण में सासाराम सबसे गंदा शहर था। मार्च 2021 में सासाराम नगर निगम बना। तब तत्कालीन नगर परिषद का बोर्ड भंग कर दिया गया। इसके बाद सासाराम नगर निगम की कमान अफसरो के हाथ में आ गई। 

लेकिन अफसरों के हाथों भी शहर की सूरत नहीं बदली। ईओ की जगह शहर को नगर आयुक्त मिले, बड़ा बजट मिला लेकिन शहर गंदगी में अव्वल स्थान पर बना रहा। हालाँकि 2021 में एक लाख से 10 लाख की आबादी के बीच देश के 372 शहरों में सर्वेक्षण किया गया था। 

जिसमें सासाराम सबसे निचले पायदान पर था। इस साल शहरों की संख्या बढकर 382 हो गयी है। जिसमें यह 372 वें स्थान पर है। इसकी रैंकिंग में कोई सुधार नहीं हुआ है। जबकि सासाराम में एतिहासिक शेरशाह का मकबरा है, जिसे देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। 

Suggested News