बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पानी से भरे गड्ढे में पलटी, हादसे में दो बच्चों ने गंवाई जान

बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पानी से भरे गड्ढे में पलटी, हादसे में दो बच्चों ने गंवाई जान

SASARAM : खबर रोहतास जिला से है। जहां भानस ओपी क्षेत्र के डोईया के पास NH-30 पर जा रहे एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। जिससे स्कॉर्पियो पर सवार दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं 3 महिला घायल हो गई है। 

बताया जाता है कि पिठबैया से रूपी बांध एक बारात से लोग लौट रहे थे। इसी दौरान डोईया के पास हादसा हो गई। जिसमें 8 साल का प्रकाश कुमार तथा 12 साल की शीलू की मौत हो गई। जबकि 3 महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों को पहले कोचस के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 मृतक बच्चा प्रकाश सतसा गांव की तथा शीलू कुमारी पुरहरा गांव की निवासी थी। यह सभी लोग एक बारात से लौट रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल ला रही है।


Suggested News