बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में महिला और बच्चे का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर में महिला और बच्चे का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के हरना महागमा रोड के कोथोटिया बहियार में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। शव देखने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गोराडीह पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दो अज्ञात शव को बरामद किया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला और एक बच्चे का शव मिला है। महिला का उम्र करीब 50 वर्ष जबकि लड़के की उम्र 12 वर्ष बताया जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई है। 

वही पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि कहीं अन्य जगह पर हत्या कर शव को लाकर यहां फेंका गया है। वहीं पुलिस मृतक का पता करने में जुट गई है। जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर हत्या क्यों की गई।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News