बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

41 वर्षों की परम्परा को बहत्तर वर्षीय कृष्णा बम ने रखा कायम, सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर के लिए हुई रवाना, सुरक्षा और मदद के लिए मुस्तैद रहा प्रशासन

41 वर्षों की परम्परा को बहत्तर वर्षीय कृष्णा बम ने रखा कायम, सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर के लिए हुई रवाना, सुरक्षा और मदद के लिए मुस्तैद रहा प्रशासन

MUNGER : उम्र 72 साल, लेकिन जोश ऐसा की 17 साल उम्र को भी मात दे। जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली कृष्णा बम के नाम से मशहूर महिला डाक बम की। कृष्णा मूलरूप से मुजफ्फरपुर की रहनेवाली हैं। आज रविवार पूर्णिमा के दिन सुल्तानगंज से जल उठाने के बाद उन्होंने देवघर बाबाधाम तक की 108 किलोमीटर लंबी दूरी के लिए निकल पड़ी है।  

बता दें कि कृष्णा पूरे बिहार में कृष्णा बम के रूप में प्रसिद्ध हैं। इस उम्र में कृष्णा बम का डाक कांवर ले जाने को देखते हुए प्रशासन ने उनकी सुरक्षा और मदद के लिए फोर्स लगा दी है। उनको सहारा देने वालों का कच्ची कांवड़िया पथ पर प्रशासन सहीत भक्तों का तांता लगा रहता है। 

सुल्तानगंज से जल भर डाक बम जैसे ही मुंगेर जिला के कच्ची कांवड़िया पथ पर पहुंचते ही जिला प्रशासन और भक्तों के उनको सहारा दे आगे बढ़ाने का काम करते दिखे। कृष्णा बम ने बताया कि वो 41 वर्षों से लगातार डाक बम बनकर बाबा के दरबार पहुंच जल चढ़ाती है। 

कहा की पिछले साल एक्सीडेंट में उनका घुटना टूट गया था। इस कारण नहीं जा पाईं थी। पर इस बार इस टूटे हुए घुटना के साथ ही बाबा के दरबार के लिए निकल पड़ी है।  इस बार प्रत्येक सोमवारी को वे उज्जैन के महाकाल के दरबार के अलावा अन्य ज्योर्तिलिंगों का दर्शन करेगीं। साथ ही बताया कि यह बाबा की ही कृपा है कि वो जा रही है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News