बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शरद यादव की स्थिति बिल्कुल सामान्य, जल्द ही निभाएंगे बिहार की चुनावी राजनीति में अहम भूमिका

शरद यादव की स्थिति बिल्कुल सामान्य, जल्द ही निभाएंगे बिहार की चुनावी राजनीति में अहम भूमिका

N4N DESK : लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की तबीयत अब बिल्कुल ठीक है। शरद यादव को सांस लेने में समस्या आने पर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके करीबी मुंबई ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया है कि शरद यादव की तबीयत अब बिल्कुल ठीक है अब वे बिलकुल सामान्य हैं।

राजेंद्र यादव ने बताया है कि राजनीति के धुरंधर समाजवादी नेता शरद यादव बहुत जल्द ही बिहार के राजनीतिक क्रियाकलापों में भाग लेना शुरू कर देंगे। उन्होने बताया है कि 7 बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा के लिए चुने जाने वाले समाजवादी नेता शरद यादव बहुत जल्द ही बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

गौरतलब है कि शरद यादव बिहार में सत्ताधारी जेडीयू के लंबे समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया था।

बता दें कि कुछ दिन पहले जब शरद यादव की तबीयत बिगड़ी थी तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लगातार फोन पर उनका हालचाल लिया था। इसके बाद शरद यादव के जदयू में वापसी के ही प्रयास शुरू हो गए थे। 

Suggested News