बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा जिला प्रशासन ने जम्मू कश्मीर में बंधक बनाये गये 11 किशोरों को कराया मुक्त, कल पहुंचेंगे बिहार

शेखपुरा जिला प्रशासन ने जम्मू कश्मीर में बंधक बनाये गये 11 किशोरों को कराया मुक्त, कल पहुंचेंगे बिहार

शेखपुरा. 11 किशोर के बंधक मामले को शेखपुरा जिला प्रशासन गंभीरता से लिया और जम्मू कश्मीर के स्थानीय जिला प्रशासन से सहयोग से सभी बंधक 11 मजदूर को मुक्त कराया गया है। जिसे घर वापसी लाए जाने की दिशा में कार्रवाई चल रही है। 

इस मसले पर श्रम अधीक्षक विनय कुमार ने कहा कि 11 किशोर को नौकरी का झांसा देकर दलाल द्वारा दिल्ली के बहाने जम्मू कश्मीर भेज दिया था, जबकि घर भेजे जाने के नाम पर सभी को बंधक बना लिया और उसके परिवार से मोटी रकम की डिमांड की जा रहा था। इसके बाद जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा जम्मू कश्मीर के स्थानीय जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जम्मू कश्मीर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए जम्मू कश्मीर के प्रशासन के सहयोग से सभी किशोर को मुक्त करा लिया गया।

वहीं घटना के बाद घाटकुसुम्भा श्रम प्रवर्तक द्वारा दलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की बात कही है। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के 11 किशोर को झारखंड के पलामू जिले के एक ठेकेदार द्वारा नौकरी का झांसा देकर दिल्ली के बहाने कश्मीर ले जाकर दूसरे कंपनी में छोड़ दिया गया था। इसके बाद उक्त कंपनी द्वारा सभी किशोर को बंधक बना लिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया नतीजा हुआ कि सभी 11 किशोर को मुक्त करा लिया गया है। सभी को जम्मू कश्मीर से घर लाया जा रहा है। फिलहाल सभी 11 किशोर जम्मू कश्मीर से दिल्ली पहुंच गए हैं। रविवार को सभी  बिहार पहुंचेंगे।

Suggested News