बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाराष्ट्र में मध्य प्रदेश वाले फार्मूले से जीत का रास्ता तय करेगी शिंदे सरकार, महिलाओं को हर माह 15 सौ देने की घोषणा, साल में तीन सिलेंडर भी मुफ्त

महाराष्ट्र में मध्य प्रदेश वाले फार्मूले से जीत का रास्ता तय करेगी शिंदे सरकार, महिलाओं को हर माह 15 सौ देने की घोषणा, साल में तीन सिलेंडर भी मुफ्त

MUMBAI : महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में एमवीए से मिले बड़े झटके ने एकनाथ शिंदे सरकार को सचेत कर दिया है। जिसका नतीजा यह है कि पांच माह बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने मध्य प्रदेश वाले फार्मूले को अब लागू करने का फैसला लिया है। जिस तरह मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपए दिये जाते हैं। उसी तरह महाराष्ट्र में महिलाओं को 15 सौ रुपए दिए जाएंगे। 

यहां इस स्कीम का नाम 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' रखा गया है। इस स्कीम को 1 जुलाई से ही लागू कर दिया जाएगा। इसका अर्थ है कि अगले महीने से राज्य की महिलाओं को 1500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। इस स्कीम के लिए 46 हजार करोड़ रुपये का सालाना बजट तय किया गया है।  इस स्कीम का फायदा 21 से 60 साल तक की उम्र की महिलाओं को मिलेगा।

आज बजट में किए गए कई बड़े ऐलान

एक और कल्याणकारी योजना का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 5 सदस्यों वाले परिवार को हर साल तीन सिलेंडर फ्री में दिए जाएंगे। इसे मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का नाम दिया गया है। एकनाथ शिंदे सरकार ने किसानों को भी साधने की कोशिश करते हुए बकाया बिजली बिल माफ करने का ऐलान किया है। इससे 44 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।

बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे अजित पवार ने 28 जून को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए महाराष्ट्र का बजट पेश किया। 

Suggested News