बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी को लालू यादव से मिलने की इजाजत नहीं देने पर भड़के शिवानंद, रांची जेल प्रशासन पर लगाया तानाशाही का आरोप

तेजस्वी को लालू यादव से मिलने की इजाजत नहीं देने पर भड़के शिवानंद, रांची जेल प्रशासन पर लगाया तानाशाही का आरोप

PATNA : आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया है कि रांची जेल प्रशासन तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू यादव से मुलाकात नहीं करने दे रहा है। पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर शिवानंद तिवारी ने कहा तेजस्वी आज अपने पिताजी से मिलने राँची पहुँचे हैं। उन्होंने कहा कि ख़बर मिल रही है कि प्रशासन उनको लालू जी से मिलने की इजाज़त नहीं दे रहा है। प्रशासन का कहना है कि देर हो गई है इसलिए मिलने की इजाज़त नहीं मिलेगी। जबकि परिवार के लोगों से कभी भी मुलाक़ात की अनुमति मिल सकती है। 

शिवानंद तिवारी ने कहा कि काफी दिनों के बाद तेजस्वी अपने पिताजी से मिलने गए हैं। यह बिलकुल तानाशाही और अमानवीय मनोवृति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि एक बेटा अपने पिता से मुलाक़ात के लिए निर्धारित दिन को भी नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है।

Suggested News