बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात इंदल महतो को उसके दो गुर्गों को साथ किया गिफ्तार

सीतामढ़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात इंदल महतो को उसके दो गुर्गों को साथ किया गिफ्तार

Sitamarih  : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी इंदल महतो को उसके दो गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात इंदल महतो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। 

उक्त सूचना के आधार पर रीगा थाना पुलिस ने इलाके में छापेमारी की और उसे रामनगर गांव से उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

रीगा थानाध्यक्ष ने बताया कि कुख्यात इंदल महतो पर जिले में कई बड़े आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। 

बता दें पिछले वर्ष से जेल में बर्थडे पार्टी मनाते हुए कुख्यात पिंटू तिवारी के साथ इंदल महतो का वीडियो वायरल हुआ था।  

सीतामढ़ी से आदित्यनंद आर्य की रिपोर्ट

Suggested News