बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मातमपुर्सी करने गए RCP के पक्ष में खूब लगे नारे, बिहार का सीएम कैसा हो ...आरसीपी सिंह जैसा हो

मातमपुर्सी करने गए RCP के पक्ष में खूब लगे नारे, बिहार का सीएम कैसा हो ...आरसीपी सिंह जैसा हो

पटना. लंबे समय से जदयू में हाशिए पर चल रहे जदयू नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पक्ष एक बार फिर जदयू कार्यकर्ताओं ने जान फूंक दी हैं। आरसीपी सिंह को स्वागत करते-करते जोशिले जदयू कार्यर्ताओं ने सीएम नीतीश को नजरअंदाज करते हुए आरसीपी सिंह के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।


दरअसल जहानाबाद में जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर विंद की मौत पर मातमपुर्सी करने के लिए आरसीपी सिंह गये हुए थे। यहां उन्हें जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। साथ उन्होंने आरसीपी सिंह के समर्थन में जमकर नारे लगाये। जदयू कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा, 'बिहार का सीएम कैसा हो.... आरसीपी सिंह जैसा हो।'

इस नारेबाजी से अब एक बार फिर जदयू में विवाद खड़ा हो सकता है! जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पहले ही जदयू कार्यकर्ताओं और नेता के लिए आदेश जारी कर चुके हैं कि जदयू का एक मात्र चेहरा नीतीश कुमार है। इसके अलवा किसी के पक्ष में नारेबाजी और पोस्टरबाजी जदयू को मंजूर नहीं है।

इस कड़ी में हाल ही में जदयू ने आरसीपी सिंह के समर्थन करने वाले कई जदयू नेताओं को पार्टी से निकाल दिया था। इसमें जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक भी थे। बताया जा रहा है कि जब से ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री बने थे, तब से भी दोनों के बीच महत्वाकंक्षा की लड़ाई शुरू हो गयी थी। आखिरकार इसका खामियाजा आरसीपी सिंह को ही भुगतना पड़ा था। उनकी राज्यसभा सीट के साथ केंद्रीय मंत्री का पद भी चला गया था।  


Suggested News