बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सामाजिक कार्यकर्ता 'नेहा' झा बेनीपट्टी के लोगों की कर रहीं मदद, महिलाओं-गरीबों को सशक्त करना है लक्ष्य

सामाजिक कार्यकर्ता 'नेहा' झा बेनीपट्टी के लोगों की कर रहीं मदद, महिलाओं-गरीबों को सशक्त करना है लक्ष्य

PATNA: कोरोना संकट में कई ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्होंने बढ़-चढ़कर लोगों की सेवा की है। भले ही वो जनप्रतिनिधि नहीं हों लेकिन आम लोगों की सेवा को ही अपना धर्म माना है। मधुबनी की सामाजिक कार्यकर्ता नेहा झा भी इस कोरोना संकट में लोगों की मदद को आगे आई हैं। इन्होंने जिले के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में यथासंभव लोगों की मदद की है। 

महिला सशक्तिकरण को लेकर कर रहीं काम

नेहा झा वर्तमान में बेटी-पढ़ाओ-बेटी बचाओ संस्था में प्रदेश स्तर पर जुड़ी हुई हैं। ये वर्तमान में मीडिया प्रभारी के पद पर कार्यरत्त हैं।सेवा के साथ-साथ ये व्यापार से भी जुड़ी हुई हैं। इनका स्वास्थ से जुड़ा व्यापार है जो देश के कई राज्यों में फैला हुआ है । व्यापार के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण पर काम करने में इनकी गहरी रूची है। इसी उद्देश्य से बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान से जुड़ी हैं। बीजेपी में भी इनकी गहरी पैठ है। इनके पति प्रकाश झा पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के करीबी माने जाते हैं। वहीं इनके भाई दिलीप मिश्रा भी भाजपा के तेज तर्रार नेता हैं। नेहा झा ने बीजेपी के बिहार संगठन महामंत्री नागेन्द्र झी को अपना आदर्श मानती हैं। 

बेनीपट्टी विस क्षेत्र में 10 हजार से अधिक मास्क का कराया वितरण

नेहा जा ने बताया कि कोरोना संकट में अपने लोगों की भरपूर मदद की है। खासकर महिलाओं को जागरूक करने की भरपूर कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हमारी तरफ से मधुबनी के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सेवा करने की कोशिश की है। कोरोना के इस संकट में गांव-गांव में मास्क का वितरण कराया है। करीब 10 हजार से अधिक मास्क बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में बंटवाये गए हैं। 



Suggested News