बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में सामाजिक अधिकारिता शिविर का हुआ आयोजन, बीजेपी सांसद ने 239 दिव्यांगजनों को दिया ट्राईसाइकिल एवं उपकरणों

पटना में सामाजिक अधिकारिता शिविर का हुआ आयोजन, बीजेपी सांसद ने 239 दिव्यांगजनों को दिया ट्राईसाइकिल एवं उपकरणों

PATNA : जिले के पालीगंज अनुमंडल सह प्रखंड परिसर में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा एपिड योजना और वयोश्री योजना के अन्तर्गत पाटलिपुत्रा संसदीय क्षेत्र के पालीगंज और दुल्हन बाजार प्रखंड क्षेत्र के कुल 239 दिव्यांगजन लाभार्थियों के बीच कुल 477 सहायक यंत्र एवं उपकरणों का वितरण मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय पाटलिपुत्रा सांसद रामकृपाल यादव के द्वारा किया गया।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव ने उपस्थित सैंकड़ों की संख्या लाभार्थी दिव्यांगजनों एवं आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु बनने की कगार पर खड़ा है। पूरा विश्व आज उनकी ओर टकटकी लगाए हुए देख रहा है। पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित हुई जी 20 शिखर सम्मेलन की सफलता पूर्वक संपन्न होने के बाद आज पूरा विश्व उनकी कुशल नेतृत्व और उनकी काबलियत की लोहा मान चुका है। जिस प्रकार उन्होंने जी शिखर सम्मेलन में आए विश्व के सबसे शक्तिशाली नेताओं के बीच देश की अपनी अलग बना चुकी पहचान की छाप छोड़ी। वह एक अदभुत और अविश्वस्नीय घटना रही। देश आज विश्व पटल पर नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है। देश आज वैश्विक स्तर पर विश्व की नई आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है । जिसकी वजह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल नेतृत्व की परिणाम है। 

साथ ही उन्होंने कहा की चांद पर हमारी चंद्रयान की सफलता पूर्वक लैंडिंग कर विश्व में अपनी शक्ति और वैज्ञानिक क्षमताओं की डंका बजाते हुए अपनी लोहा मनवा चुका है। जिस पर पूरे विश्व की लोगों की निगाहें टिकी हुई थी। यह हमारे देश प्रधानमंत्री की  कुशल नेतृत्व और देश के महान वैज्ञानिको की वर्षों की अनुसंधानों और उनकी कठिन तपस्या की सफलता की सुखद परिणाम सामने आया है। यह हम सभी देश वासियों के लिए एक महान गर्व और सुखद अनुभूति की क्षण है।

इस अवसर, पूर्व विधायिका एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ उषा विद्यार्थी, पूर्व विधायक राम जन्म शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अशोक कुमार वर्मा समेत कई भाजपा के नेता  एवं कार्यकर्ता  के साथ सैंकड़ों की संख्या में लाभार्थी दिव्यांगजन मौजूद रहे।

पटना से अमलेश की रिपोर्ट

Suggested News