बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में मेयर चुनाव को लेकर समाजसेवी बिट्टू सिंह ने की बैठक, कहा राजधानी का होगा चहुमुंखी विकास

पटना में मेयर चुनाव को लेकर समाजसेवी बिट्टू सिंह ने की बैठक, कहा राजधानी का होगा चहुमुंखी विकास

PATNA : बिहार में अभी कुछ महीने पहले ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराये गए हैं। जिसके बाद सभी जिलों, प्रखंड और पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। अब नगर निकाय के चुनाव की बारी है। हालाँकि अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गयी है। लेकिन प्रत्याशी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। उधर इस बार के नगर निकाय चुनाव में कुछ बदलाव किया गया है। जिसके तहत मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब सीधे आम जनता ही करेगी। 

इसी कड़ी में आज पटना में मेयर चुनाव को लेकर राजीवनगर के प्रबुद्ध निवासियों के साथ बिट्टू सिंह उर्फ़ रितेश रंजन सिंह ने अहम बैठक की। जिसमें चुनाव को लेकर लोगों से चर्चा की गयी। वहीँ बिट्टू सिंह ने कहा की मेयर पद पर चुने जाने के बाद राजधानी के विकास के लिए कई मोर्चों पर एक साथ काम किया जायेगा। जिससे लोगों को यहां बेहतरीन मूलभूत सुविधायें उपलब्ध हो सकेगी। 

इस बैठक में राज कुमार झा, देवचन्द्र ठाकुर, धर्मेंद्र मिश्रा, रंजीत झा,लालटुन झा,कृष्ण कुमार झा,धर्मेश झा,चन्द्रबली झा,श्वेतांक शेखर और बालमुकुंद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में शामिल सभी लोगों ने बिट्टू सिंह के पक्ष में लोगों से गोलबंद होने का अपील किया। 

गौरतलब है की पटना में मेयर पद के दावेदारों में जो बातें छनकर आ रही हैं। उसमें से एक बड़ा नाम सामने आ रहा है रितेश रंजन उर्फ़ बिट्टू सिंह का। रितेश रंजन सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह पटना में ही पले बढ़े हैं। पिछले कई दशकों से राजनीति के साथ साथ समाजसेवा में सक्रिय रहे हैं। वे लम्बे समय से जदयू से जुड़े रहे हैं। जबकि भाजपा नेताओं के साथ भी उनके मधुर संबंध रहे हैं।  संयोग से बिट्टू सिंह का जन्म स्थल पटना का वही एक अन्ने मार्ग है। जहाँ मौजूदा दौर में बिहार के मुख्यमंत्री का निवास स्थल है।

बताया जाता है कि रितेश रंजन चुनावी रणनीति बनाने में भी काफी माहिर हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान पर्दे के पीछे से इलेक्शन मैनेजमेंट की रुपरेखा तय करने में अपनी भूमिका अदा कर चुके हैं। राजधानी पटना की जरूरतों, यहां के वार्डों के विकास की रुपरेखा, बेतरतीब शहर को व्यवस्थित करने की दूरदर्शिता का भी माद्दा रखते है। पटना में पलने व बढ़ने की वजह से आम लोगों के बीच भी इनकी छवि साफ सुथरी है। कहा जा रहा है कि युवाओं में अपनी खास पहचान रखने वाले रितेश रंजन उर्फ़ बिट्टू सिंह के नाम पर इन दिनों पटना के अलग अलग वार्डों में स्थानीय कमेटियां बननी शुरू हो गई हैं। पिछले वर्ष जब कोरोना का कहर टूटा था। तब भी उन्होंने राहत कोष में बड़ी धनराशि का दान दिया था। लम्बे अरसे से वे समाज के कमजोर वर्गों के बीच अन्नदान, कंबल वितरण सहित कई कार्य करते दिख रहे हैं। समाजसेवी के तौर पर उनकी भूमिका बदस्तूर जारी है। उनके इर्दगिर्द के लोगों ने बताया है कि पटना के मेयर का चुनाव होता है तो जाहिर सी बात है कि रितेश रंजन उर्फ़ बिट्टू सिंह से सशक्त उम्मीदवार कोई नहीं होगा। 



Suggested News