बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में पुलिस सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

पूर्णिया में पुलिस सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, एसपी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

PURNIA: पूर्णिया जिले में लोकसभा चुनाव 2019 को सफलतापूर्वक पूरा करने पर पुलिस लाईन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को एसपी विशाल शर्मा ने दिया प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया.

 साथ ही उन्होंने लोक सभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका निभाने के लिए उनकी सराहना की. इसके लिए पूर्णिया पुलिस कप्तान ने पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों को ढेर सारी बधाई और शुभकामना भी दी. 

सम्मानित होनेवालों में जिले के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय नुरुल हक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद पांडेय, बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार, बायसी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनोज राम, धमदाहा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम सागर, यातायात पुलिस उपाधीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह के साथ-साथ जिले के पुलिस निरीक्षक, जिले के थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के पुलिस कर्मी हैं.

पूर्णिया से श्याम नन्दन की रिपोर्ट  

Suggested News