बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सियासी घमासान के बीच झारखंड विधानसभा का आज विशेष सत्र, विश्वास मत पेश करेगी सोरेन सरकार

सियासी घमासान के बीच झारखंड विधानसभा का आज विशेष सत्र, विश्वास मत पेश करेगी सोरेन सरकार

Desk. इन दिनों झारखंड की सियासत में घमासान मचा हुआ है। सीएम हेमंत सोरेन की विधायकी पर तलवार लटकी  हुई है। इस बीच झारखंड की सोरेन सरकार आज विधानसभा में विश्वास मत पेश करेगी। इसके लिए एक दिन का विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन के 32 विधायक रायपुर से रांची पहुंच चुके हैं।

बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन के खनन लीज मामले में चुनाव आयोग की चिट्ठी मिलने के 11 दिन बाद भी राज्यपाल का कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। हेमंत सोरेन ने अपने 32 विधायकों को एकजुट करने के लिए 30 अगस्त को रायपुर भेजा था। ये सभी विधायक रविवार की रात रांची पहुंच चुके हैं। सभी को स्टेट गेस्ट हाउस में रखा गया है। ये विधायक स्टेट गेस्ट हाउस से सीधे 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। यहां ये विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।

इस बीच चर्चा है कि संकट में घिरी सोरेन सरकार सदन में अपना मास्टर स्ट्रोक चल सकती है। राज्य गठन के बाद से अब तक सबसे विवादित मुद्दा रहा स्थानीयता नीति को सदन में हेमंत सोरेन पेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो राज्य की सियासत में एक नया उबाल तय माना जा रहा है। वहीं हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी षड्यंत्रकारी नीतियों में खुद ही फंस जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्र शुरू होने में कुछ घंटे बाकी है। सत्र के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। सीएम ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।



Suggested News