बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्कूली छात्राओं पर बरपा रफ्तार का कहर, अनियंत्रित बोलेरो ने आधा दर्जन लड़कियों को रौंदा, स्थिति गंभीर

स्कूली छात्राओं पर बरपा रफ्तार का कहर, अनियंत्रित बोलेरो ने आधा दर्जन लड़कियों को रौंदा, स्थिति गंभीर

BETTIAH: राज्य में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसों में कई लोगों की जान चली जा रही है। ताजा मामला बेतिया का है। जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा कि सड़क पर छः सात लड़कियां साइकिल से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आती एक बोलेरो ने छात्राओं को पीछे से टक्कर मार दिया। जिसके बाद उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया।  

दरअसल, यह मामला चंपारण के लौरिया बेतिया मुख्य मार्ग एनएच 727 का है। जहां  बेतिया से लौरिया की तरफ बरात से लौट रही बोलेरो ने कोचिंग करने जा रही छात्राओं के ऊपर कहर बरपाया है। बोलेरो ने पीछे से साइकिल से जा रही छात्राओ को पीछे से रौंदते हुए आगे निकल गया है। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा छात्राएं हुई घायलl

बता दें कि,  घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थान दल बल के साथ घटनास्थल र पहुंची है। जहां ग्रामीणों की मदद से सभी घायल छात्राओं को लौरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 4 छात्राओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर थाना लाया है साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

मामले को लेकर लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि घायल सभी छात्राओं की उम्र 15 साल है। घायलों में बसवरिया प्राउड टोला गांव निवासी हरेंद्र यादव की बेटी पूजा कुमारी, संजय महतो की बेटी ममता कुमारी, हीरालाल शर्मा की बेटी अंजली कुमारी शामिल है। इसके साथ ही छोटे लाल महतो की बेटी अंतिमा कुमारी, शत्रुघ्न प्रसाद की बेटी संध्या कुमारी, ध्रुव प्रसाद की बेटी छोटी कुमारी, उपेंद्र प्रसाद की बेटी निर्मला कुमारी शामिल हैं। 

Suggested News