बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने टेम्पो में मारी टक्कर, महिला ओर बच्चे सहित 10 लोग हुए जख्मी

कैमूर में तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने टेम्पो में मारी टक्कर, महिला ओर बच्चे सहित 10 लोग हुए जख्मी

KAIMUR : जिले में आज बुधवार को मुंडेश्वरी माता के दर्शन करके आ रहे टेंपू की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में टक्कर हो गयी। जिससे एक बच्चा ओर महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का सदर अस्पताल भभुआ में इलाज चल रहा है। इलाज मामला बेतरी मुंडेश्वरी पथ डीहा दैतरा बाबा के पास की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया कि घायल में अंजनी देवी, लवंगी देवी, शिवम कुमार, नंदनी कुमारी, रेनू कुमारी, रूबी कुमारी, सत्यम कुमार आजाद, कंचन देवी, ड्राइवर राम दयाल राम गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है की सभी घायल पुसौली से टेंपू रिजर्व कर माँ मुंडेश्वरी का दर्शन करने आये थे। 

लोग माता का दर्शन कर वापस घर के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में दैतरा बाबा के पास तेज रफ्तार आ रही स्कॉर्पियो में टक्कर हो गया। जिसके बाद टेंपू में सवार सभी दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां सभी घायलों को भर्ती कर चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News