बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा, कहा बिहार के 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, हाजीपुर सीट छोड़ने का सवाल ही नहीं

लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा, कहा बिहार के 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, हाजीपुर सीट छोड़ने का सवाल ही नहीं

KHAGARIA : आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही शेष बचे हैं। इस कड़ी में अभी से सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। गठबंधन के लिए राजनीतिक दल जोड़ तोड़ की राजनीति में जुटे हैं। ऐसे में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने आज खगड़िया में कहा कि हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव बिहार के 6 सीटों से चुनाव लड़ेंगी।

उन्होंने कहा की खगड़िया और हाजीपुर लोकसभा सीट पार्टी के प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा की हाजीपुर सीट छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता है। इसको लेकर चिराग पासवान ने अपना स्टेंड क्लियर कर दिया है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के 6 सीट और राज्य सभा एक सीट के लिए बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व से बात हो रही है। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोजपा (रामविलास) का बिहार के सभी बूथों पर दस कार्यकर्ता हो, इसको लेकर पार्टी के नेता लगातार प्रयास कर रहे हैं।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News