राज्य के विश्वविद्यालय कर्मियों को मिली राहत, शिक्षा विभाग ने जारी की वेतन और पेंशन की राशि

राज्य के विश्वविद्यालय कर्मियों को मिली राहत, शिक्षा विभाग न

PATNA : राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कर्मियों के लिए राहत की खबर है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के छुट्टी पर जाने के बाद कर्मियों के बकाया वेतन आदि के लिये राशि जारी कर दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बकाया मानदेय भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि/अंशकालिक शिक्षकों के रूपये 140,10,50,000/- (एक सौ चालीस करोड़ दस लाख पचास हजार) स्वीकृत किये गए है। जिसमें पटना विश्वविद्यालय को 12 करोड़ 43 लाख, जय प्रकाश विश्वविद्यालय 7 करोड़ 81 लाख, वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा को 16 करोड़  26 लाख, बी०एन० मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा को 28 करोड़ 27 लाख, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर को 6 करोड़ 38 लाख जारी किये गए हैं। 

वहीँ ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को 6 करोड़ 89 लाख 50 हज़ार, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा को 46 करोड़ 27 लाख 50 हज़ार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना को 3 करोड़ 66 लाख, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय, पूर्णियाँ को 3 करोड़ 88 लाख और मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर को 8 करोड़ 24 लाख 50 हज़ार स्वीकृत किये गए हैं। 

बताते चलें की बिहार में विश्वविद्यालयों और शिक्षा विभाग के बीच चल रहा गतिरोध पिछले  बुधवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में समाप्त हो गया था। बैठक में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, कुलाधिपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में अगले दो दिनों में चार महीने के वेतन और पेंशन की राशि जारी करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय उन कर्मचारियों के लिए राहत भरा समाचार है जिन्हें वेतन-पेंशन की प्रतीक्षा थी।