बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमि विवाद में जमकर हुआ पथराव, चले तीर व गोली, किशोरी सहित तीन घायल, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

भूमि विवाद में जमकर हुआ पथराव, चले तीर व गोली,  किशोरी सहित तीन घायल, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

SAHARSA : सहरसा में जमीनी विवाद को लेकर मामा भांजा के बीच हुई गोलीबारी व तीर चलाने की घटना सामने आई है। जिसमें  तीर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।  सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

मामला  महिषी थाना क्षेत्र के करहारा गांव की घटना बताई जा रही है। घटना के संबंध में घायल पीड़ित के परिजन की माने तो दस धुर जमीन को लेकर फूलो और अबु बकर से विवाद उत्पन हुआ जिसके बाद जमकर पथराव,तीर और गोलीबारी होने लगा जिसमें दोनों पक्षों से कुल तीन लोग घायल हो गए। जिनमें गोली लगने से 45 वर्षीय मो. अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं 55 साल के फुलसहन की जांघों में तीर लगा है। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से हुए पथराव में एक 12 साल की बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। इनमें एक व्यक्ति को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है, वहीं दो अन्य का स्थानीय सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं घटना सामने आने के बाद इस मामले की जाँच में महिषी पुलिस जुट गई है।

Suggested News