बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुगौली के रण में इस बार फंस गए रामचंद्र सहनी! RJD कैंडिडेट ई.शशि सिंह को मिल रहा भारी जनसमर्थन....

सुगौली के रण में इस बार फंस गए रामचंद्र सहनी! RJD कैंडिडेट ई.शशि सिंह को मिल रहा भारी जनसमर्थन....

MOTIHARI: बिहार में विधानसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो गया है। दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर को है। इसके लिए 1 नवंबर को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। दूसरे चरण में जिन क्षेत्रों में चुनाव है वहां के प्रत्याशियों ने अँतिम ताकत झोंक दी है। इस बार पूर्वीचंपारण की सुगौली सीट पर एनडीए प्रत्याशी की नाव फंस गई है। लगातार तीन बार बीजेपी के टिकट से चुनाव जीतने वाले और इस बार वीआईपी के कैंडिडेट रामचंद्र सहनी की स्थिति अच्छी नहीं है। उनकी नाव वहां पर ड़गमगा रही है।जानकार बताते हैं कि वीआईपी प्रत्याशी एवं सीटिंग कैंडिडेट रामचंद्र सहनी का क्षेत्र में भारी नाराजगी है। वहीं सुगौली से राजद प्रत्याशी ई. शशि सिंह बढ़त लेते दिख रहे हैं। सभी वर्ग के लोगों का जनसमर्थन राजद प्रत्याशी के पक्ष में दिख रहा है।

राजद ने इस बार ई. शशिभूषण सिंह को मैदान में उतारा है।राजद ने वहां काफी पहले ही कैंडिडेट क्लीयर कर दिया था। उसका भी फायदा राजद कैंडिडेट को मिल रहा है। वे लगातार क्षेत्र में लोगों से मिल रहे हैं। पहली बार राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ई। शशिभूषण सिंह को सभी समाज के लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है। वहीं लगातार विधायक रहे रामचंद्र सहनी को अपने भी साथ छोड़ रहे हैं। लिहाजा वीआईपी प्रत्याशी की नाव सुगौली में डगमगाती दिख रही है।


बता दें, बीजेपी का इस बार वीआईपी से गठबंधन हुआ है। लिहाजा भाजपा ने अपनी परंपरागत सीट सुगौली को मुकेश सहनी के हवाले कर दिया। बीजेपी ने सीट के साथ-साथ कैंडिडेट को भी वीआईपी के हवाले कर दिया है। लिहाजा रामचंद्र सहनी जो बीजेपी के विधायक थे, वे अब मुकेश सहनी की पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं. 

Suggested News