बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में कोशी दिखाने लगी अपना तांडव, सैकड़ों गांव हुए जलमग्न

सुपौल में कोशी दिखाने लगी अपना तांडव, सैकड़ों गांव हुए जलमग्न

SUPAUL : जिले कोशी नदी अपना विकराल रुप दिखाना शुरु कर दी है। जिले के सैकड़ो गांवो में कोशी का पानी घुस गया है और लोग अपना घर-बार छोड़कर तदबंद पर शरण लेने को मजबूर हो गए है। नदी का पानी,घर छोड़ तटबंध पर शरण लेने को हुए मजबूर लोग

दरअसल नेपाल के कोसी बराज से कोसी नदी में ढाई   लाख क्युषेक से अधिक पानी छोड़ा गया   हैं। वहीं लगातार कोशी में पानी बढ़ता जा रहा है। रात भर में 3 लाख पार करने की संभावना जताई जा रही हैं।

बराज से पानी छोड़े जाने के बाद कोसी अपने पूरे उफान पर है और तटबंध के भीतर के सैकड़ो  गांवों में जल तांडव मचाना शुरू कर दिया हैं।  जिले के निर्मली, मरौना, किशनपुर, बसंतपुर,  सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के तटबंध के भीतर बसे सैकड़ों गांवों में जल प्रलय का खतरा मंडराने लगा हैं।  

आलम यह है कि लोगो के घरों  में बाढ़ का पानी घुसना शुरू हो गया है। घर के अंदर पानी घुसने के बाद अब लोग नाव से परिवार सहित उंचे स्थानों पर आने लगे हैं। वहीं सैकड़ो परिवार कोसी के धारा के बीच पानी में दिन-रांत गुजारने को विवश है। 

जलसंसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कोसी का जलस्तर ढाई लाख क्यूसेक को पार कर  गया हैं और जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

सुपौल से अल्लताफ राजा की रिपोर्ट

Suggested News