बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी ने आरजेडी पर बोला हमला, बोले- झारखंड राज्य के गठन का विरोध करने वाले आज किस मुंह से जनता से मांग रहे वोट

सुशील मोदी ने आरजेडी पर बोला हमला, बोले- झारखंड राज्य के गठन का विरोध करने वाले आज किस मुंह से जनता से मांग रहे वोट

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिना नाम लिए आरजेडी पर हमला बोला है। उन्होंने झारखंड राज्य के गठन का विरोध करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जो लोग उस समय राज्य पुनर्गठन का विरोध कर रहे थे और धमकी दे रहे थे कि बंटवारा उनकी लाश पर होगा, वे आज पूरी तरह गलत साबित हुए। अब वे किस मुंह से झारखंड की जनता से वोट मांगते हैं?

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बंटवारा न किसी की लाश पर हुआ, न अभिशाप बना। झारखंड की मांग का विरोध करने वाले कहते थे कि बंटवारे के बाद बिहार में केवल लालू, बालू और आलू रह जाएगा, जबकि ये बातें बिल्कुल बेमानी लगती हैं। एनडीए सरकार में राज्य की विकास दर दहाई अंकों में बनी हुई है। बंटवारे के बाद ही आइआइटी-पटना, चाणक्य ला यूनिवर्सिटी, राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा, नालंदा अन्तरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय और गया-मोतिहारी में दो नये केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना जैसी बड़ी उपलब्धियां बिहार को हासिल हुईं।

सुशील मोदी ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि सन् 2000 में बिहार से अलग होकर अलग झारखंड प्रदेश का बनना दोनों राज्यों के लिए वरदान साबित हुआ। शुक्रवार को मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा हमेशा छोटे राज्यों के पक्ष में रही और पार्टी पहले से ही यह मानती थी कि बंटवारा बिहार के लिए हितकर होगा। आज झारखंड और बिहार, दोनों ही पूर्वी भारत में तेजी से विकसित होने वाले प्रदेश माने जाते हैं। दोनों को मोदी- सरकार की लुक-ईस्ट पालिसी का लाभ मिल रहा है।

मोदी ने कांग्रेस पर आजादी के बाद से ही बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाया है। आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने औद्योगीकरण के नाम पर केवल उस दक्षिण बिहार पर ध्यान दिया गया, जो अब झारखंड है। इससे बिहार के बाकी हिस्से काफी पिछड़े रह गए। 


Suggested News