बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में नहर के पास से मिला अधेड़ का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में नहर के पास से मिला अधेड़ का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA: बांका के अमरपुर थानाक्षेत्र के ज्यैष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर परिसर के समीप स्थित शिवगंगा नहर में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैला गई। शव की शिनाख़्त थानाक्षेत्र के पतवैय गांव निवासी लोकेश सिंह (50) वर्ष के रूप में हुई। शव की शिनाख़्त होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

घटनास्थल पर मौजूद मृतक के भतीजा अमीत सिंह तोमर ने बताया कि उनके चाचा लोकेश गुरूवार को दस बजे अपने घर पतवैय गांव से निकला था जो पुरी रात घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह मृतक का 12 वर्षीय पुत्र पियुष कुमार जब अपने पिता को खोजते हुए मंदिर की ओर आया तो शिवगंगा नहर के पुल पर उन्होंने अपने पिता की साइकिल और चप्पल को देखा। पुल के नीचे झांकने के बाद उन्होंने देखा कि उनके पिता का शव नहर में तैर रहा है।

उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया। घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार, दारोगा चंचल कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव बाहर निकालते ही शव के दोनों कानों से खुन बहने लगा। खुन बहता देख ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गये। ग्रामीणों व परिजनों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि शायद लोकेश की अन्यत्र हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन मंदिर के पीछे लगे कैमरे को बालु उठाव में संलिप्त कुछ तस्करों ने जानबुझ कर खराब कर दिया है। अगर कैमरा सही रहता तो घटना की रहस्यों से पर्दाफास हो जाता। मौके पर थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा करते हुए पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की रहस्यों से पर्दाफ़ाश हो जायेगा।

Suggested News