बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ससुराल में महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पति सहित पूरा परिवार घर से फरार, लगा हत्या का आरोप

ससुराल में महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पति सहित पूरा परिवार घर से फरार, लगा हत्या का आरोप

SITAMADHI : सीतामढ़ी के बेलसंड में एक 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उक्त घटना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोठी चौक वार्ड नंबर एक की है। महिला के मौत के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। वहीं सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी रोशन पासवान की पत्नी रानी कुमारी के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में मृतका के पिता श्री चंद्र पासवान ने बताया कि बीती रात 12:00 बजे करीब उसके दामाद फोन कर बेटी के बारे में सीरियस तबीयत खराब होने की बात कही। वही आज सुबह जब उसके घर परिजन पहुंचे तो मृतका का शव आंगन में पड़ा हुआ था और आरोपी पति समेत पूरा परिवार घर छोड़कर फरार था।  मृतका के पिता ने अपने दामाद तथा ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि पहले से कोई शिकायत नहीं थी। बावजूद उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।  हालांकि पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि मृतका फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

12 साल पहले हुई थी शादी

मृतका की शादी 12 वर्ष पूर्व तरियानी छपरा उसके मायके से हुआ था। मृतका के एक 11 साल की बेटी नंदिनी, 7 साल का बेटा आयुष और 4 साल का बेटा अभिमन्यु है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।

 थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। तत्काल ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। मृतका के परिजन के द्वारा आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News