बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में कांग्रेस के विशेष कार्यशाला में शामिल हुए तारिक अनवर, कहा भाजपा का विकल्प है कांग्रेस

कटिहार में कांग्रेस के विशेष कार्यशाला में शामिल हुए तारिक अनवर, कहा भाजपा का विकल्प है कांग्रेस

KATIHAR : कर्नाटक में चुनावी परिणाम आने के बाद बिहार में भी कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गयी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद तारिक अनवर आज कटिहार के मनिहारी अनुमंडल में कांग्रेस के विशेष कार्यशाला में उपस्थित हुए। 


इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दिया है। महागठबंधन में क्षेत्रीय दल कांग्रेस से 2024 के लिए कुर्बानी मांग रहे है। इस सवाल पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि फिलहाल महागठबंधन एकजुट होकर चुनावी मैदान में हैं और समय आने पर इसका फैसला हो जाएगा। 

वहीँ कांग्रेस के खेमे में राहुल से बेहतर प्रियंका के सवाल पर तारिक अनवर ने कहा की कांग्रेस भाजपा का विकल्प है और यहां चेहरे की लड़ाई नहीं है। मनिहारी के स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद ने भी बिहार में एक बार फिर कॉन्ग्रेस को मजबूत होने की बात पर बल दिया।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News