बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक स्कूल शिक्षक पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना में गंभीर रुप से घायल शिक्षक  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के नावकोठी थाना के बेगमपुर चौक के निकट की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक नावकोठी निवासी रामबालक सहनी के पुत्र सरोज कुमार सहनी एक शिक्षक है। मंगलवार की देर शाम वे अपने विद्यालय से घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार लगभग चार अज्ञात अपराधियों ने पहले बाइक में टक्कर मार बाइक से गिरा दिया और फिर उन्हें   लात मुक्के से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया । 

घटना में गंभीर रुप से घायल सरोज सहनी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के पीछे एक पुराने विवाद की बात सामने आ रही है।  

घायल शिक्षक ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी अपराधियों ने उनके घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था जिस वजह से उन्हें पुलिस के द्वारा सुरक्षा भी प्रदान की गई थी । 

पीड़ित शिक्षक की माने तो न्यायालय में चल रहे किसी मामले को लेकर अपराधी बार-बार सुलह कर लेने का  दबाव बना रहे हैं और नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

फिलहाल घायल   शिक्षक का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बेगूसराय से कृष्णा की  रिपोर्ट

Suggested News