बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरविंद महिला कॉलेज के शिक्षकों ने प्रचार्या के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप, प्राचार्या का हुआ तबादला

अरविंद महिला कॉलेज के शिक्षकों ने प्रचार्या के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप, प्राचार्या का हुआ तबादला

PATNA. पटना के पाटलिपुत्रा विश्वविध्यलय के अरविंद महिला कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कॉलेज के प्राचार्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों ने कॉलेज के प्राचार्या पर गंभीर आरोप लगाए है। शिक्षकों ने प्राचार्या पर कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार और वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगाए है। साथ ही उन्होंने प्राचार्या को कॉलेज से स्थानांतरित करने की भी मांग की। इस मांग को लेकर शिक्षक पिछले दस दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं अब इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पाटलिपुत्रा विश्वविध्यालय के कुलपति ने कॉलेज के प्राचार्या का तबादला कर दिया है। 

दरअसल, अरविंद महिला कॉलेज के शिक्षकों ने प्राचार्या डॉ पूनम के द्वारा कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार और वित्तीय अनियमितता करने का आरोप लगाकर प्राचार्या को कॉलेज से स्थानांतरित करने की मांग को लेकर अरविंद महिला कॉलेज कैंपस में शिक्षकेतर कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। साथ ही लगातार अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं ।  

बता दें कि, कॉलेज में हड़ताल के बीच में ही के पार्ट टू और पार्ट थर्ड के प्रैक्टिकल की परीक्षाएं भी चल रही है। लेकिन कॉलेज में एग्जाम देने आई छात्राओं का कहना है कि, उन्हें क्वेश्चन पेपर ही नहीं दिया गया है आखिर वे प्रैक्टिकल की परीक्षा दे भी तो कैसे? उतर कहां लिखें? दूसरे कॉलेज क्वेश्चन पेपर लेने जाने को मजबूर है। छात्राओं ने बताया कि सरकार द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं का भी लाभ नहीं उठा पाता हैं। 

वहीं मौके पर मौजूद शिक्षकों का कहना है कि प्राचार्या की मनमानी के कारण छात्राओं का भविष्य अंधेरे मे लटक गया है। कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को पूरी नहीं किया जा रहा है। आपको बता दें कि, इस मामले पर कार्रवाई करते हुए कॉलेज के प्राचार्या को स्थानांतरण कर दिया गया है। 

 


 

Suggested News