मनचले युवक को छेड़खानी करना पड़ा महंगा, भीड़ से लड़की ने करा दी पिटाई, सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो हुआ वायरल

DARBHANGA :- बिहार के दरभंगा जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे भीड़ के बीच एक लड़की मनचले युवक की पिटाई कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक लड़की कालेज जा रही थी। उसी क्रम में एक लड़का लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा। जिसपे लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा गए और लड़के की पिटाई कर डाली। 

दरअसल, वायरल वीडियो दरभंगा जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के यूनिवर्सिटी परिसर स्थित मनोकामना मंदिर के पास का है। जहां एक मनचले युवक को अनोखे अंदाज में छेड़खानी करने की सजा मिली है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छेड़खानी की जानकारी मिलते ही मौजूद भीड़ ने मनचले युवक को पकड़ा लिया। उसी भीड़ में एक लड़की सामने आई और पीड़िता युवती का साथ देते हुए मनचले युवक की जमकर पिटाई कर डाली। 

बताया जा रहा है कि जिस लड़की के साथ लड़का जबरदस्ती कर रहा था। उस दोनों में पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन जब इस बात की जानकारी लड़कीं के घरवाले को लगी तो परिवार वाले ने लड़कीं को लड़का से मिलने से मना कर दिया। जिसपे लड़कीं ने अपना सिम बदल ली और लड़का से दूरी बना ली। उसी क्रम में लड़का ने यूनिवर्सिटी परिसर स्थित मनोकामना मंदिर के पास लड़कीं को देख लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। वही जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया।

Nsmch