बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अज्ञात वाहन के धक्के से किशोर की मौत, पुल के नीचे पड़ा मिला शव, विरोध में लोगों ने किया घंटों सड़क मार्ग जाम

अज्ञात वाहन के धक्के से किशोर की मौत, पुल के नीचे पड़ा मिला शव, विरोध में लोगों ने किया घंटों सड़क मार्ग जाम

BHAGALPUR -: दुमका मुख्य मार्ग पर कोकरा पुल के पास अज्ञात वाहन की धक्के से एक किशोर की मौत हो गई। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने किशोर का शव पुल के नीचे देखा। इसके बाद परिजन और पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान जगदीशपुर निवासी ओम प्रकाश पासवान के चौदह वर्षीय पुत्र शंभू कुमार के रूप में की गई है। इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वहीं आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भागलपुर दुमका रोड को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर जगदीशपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल और थानाध्यक्ष श्रीकांत पुलिस बल के साथ पहुंचे। थाना अध्यक्ष ने लोगों को समझाया तब आधा घंटा बाद जाम खत्म हुआ। मुखिया प्रतिनिधि ने दाह संस्कार के लिए तीन हजार  थाना अध्यक्ष ने चार हजार और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अजय मंडल ने दो हजार परिजन को दिए।

 शंभू कुमार दो भाई एवं दो बहन में सबसे बड़ा था। उसके माता-पिता दिव्यांग है।  घटना के बाबत पिता ओम प्रकाश पासवान ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कराया है!


Suggested News