बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी ने खोल दी महुआ की आंखे, कहा - बिहार के लोग देश को चलाते भी हैं, देश को बनाते भी हैं, लोग ऐसा बयान देते हैं तो यह पूरी तरह गलत है

तेजस्वी ने खोल दी महुआ की आंखे, कहा - बिहार के लोग देश को चलाते भी हैं, देश को बनाते भी हैं, लोग ऐसा बयान देते हैं तो यह पूरी तरह गलत है

PATNA : बिहारियों को गुंडा कहे जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सीधे सीधे टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर बड़ा हमला कर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार कई महापुरुषों की जन्मभूमि रही है बिहार के लोग मेहनती होते हैं सबसे अधिक आईएएस आईपीएस यहीं से होते हैं। यह दुखद है कि लोग ऐसे बयान देते हैं। दुनिया का पहला विवि यहां पर खुला है। बिहार के लोग मेहनती होते है। बिहार के लोग देश को बनाने का भी काम करते हैं और देश को चलाने का काम भी करते हैं। इसलिए किसी को भी ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। तेजस्वी ने यह बातें जातिगत जनगणना को लेकर सदन में दिए गए प्रस्ताव को लेकर मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि हम मामले में सदन में कार्य स्थगन लेकर आए। लेकिन हमें सदन में प्रस्ताव लाने से रोका जा रहा है। नेता प्रतिपत्र ने कहा कि जब जानवरों की गणना होती है तो इंसानों की क्यो नहीं। बिहार विधान सभा दो बार पास कर चुका है। हम इसे अंतिम मंज़िल तक पहुँचाएँगे। हमलोग सदन में हर कोशिश कर चुके अब हमलोग मुख्यमंत्री से मिलेंगे जब मुख्यमंत्री राज़ी हैं तो प्रधानमंत्री से समय लेकर एक डेलीगेशन उनके साथ प्रधानमंत्री से मिले। उस डेलीगेशन में मैं भी रहूँगा। 

अपने खर्च पर कराएं जातिगत जनगणना

तेजस्वी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार जातिगत जनगणना को स्वीकृति नहीं देती है, तो राज्य सरकार को इसे अपने खर्च पर कराना चाहिए। यह सभी के हित में है, ताकि हम योजनाओं को बनाने के दौरान सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रख सकें। 


Suggested News