बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी की शादी के अरमानों पर दीमक गिरोह ने फेरा पानी, बैंक के लॉकर में रखे चट किये 18 लाख रूपये

बेटी की शादी के अरमानों पर दीमक गिरोह ने फेरा पानी, बैंक के लॉकर में रखे चट किये 18 लाख रूपये

N4N DESK : दीमक देखने में भले ही मामूली लगते हैं। लेकिन वे आपके सपने पर पानी फेर सकते हैं। बेटे की पढ़ाई और बेटी की शादी के अरमानों को चूर चूर कर सकते हैं। ऐसा ह मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सामने आया है। जहाँ बेटी की शादी के माँ के अरमानों पर दीमक गिरोह ने पानी फेर दिया है। 

बताया जाता है की बेटी की शादी के लिए एक मां ने अपनी जिंदगी भर की कमाई के लगभग 18 लाख रुपये जमा किए थे। उसने इन पैसों को कुछ गहनों के साथ बैंक के लॉकर में रख दिया था। वह बेटी की शादी अच्छी तरह करना चाहती थी। इसलिए वह छोटे-मोटे काम करने के साथ-साथ ट्यूशन भी पढ़ाती थी। 

इसी बीच एक दिन बैंक कर्मी ने लॉकर के सलाना रखरखाव और केवाईसी सत्यापन के लिए अलका को बुलाया। वह बैंक पहुंची। उसने जैसे की लॉकर खोला हैरान रह गई। उसने देखा कि उन सभी नोटों में दीमक लग गई है। सभी नोट खराब हो गए हैं। पैसे कूड़े के रूप में बदल चुके हैं। लॉकर का यह हाल देखकर उसके होश उड़ गए। उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। उसे पता नहीं था कि लॉकर में इस तरह पैसे नहीं रखे जा सकते हैं। इसके लिए विशेष देख-रेख की जरूरत होती है। उसे कुछ समझ नहीं आय़ा कि अब वह क्या करे। वह भागी-भागी बैंक मैनेजर के पास गई औऱ मामले की जानकारी दी। बैंककर्मियों को जब खबर लगी तो वे भी शॉक्ड रह गए। दरअसल, उन्हें भी जानकारी नहीं थी कि महिला ने लॉकर में कैश रखा हुआ है।

बताया जा रहा है की महिला का नाम अलका पाठक है। उसने करीब डेढ़ साल तक बैंक के लॉकर में 18 लाख रुपये नकद रखे थे।  अलका ने यह अक्टूबर 2022 में पैसों के साथ कुछ गहनें लॉकर में छिपा दिए थे। उसे लगा था कि उसके पैसे सही जगह हैं औऱ सुरक्षित हैं। वह इस बात से अनजान थी कि कभी ऐसा भी कुछ हो सकता है। उसने काफी दिनों से लॉकर भी चेक नहीं किया था। फिलहाल बैंक मैनेजर ने मामले में जांच शुरू कर दी है। लेकिन महिला को इस बात की चिंता सताए जा रही है की अब उसके बेटी की शादी कैसे होगी। महिला के मुताबिक उसने अपनी साड़ी कमाई बैंक के लाकर में रख दिया था। अब उसके पास कुछ नहीं बचा है।

Suggested News