बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फरार बाहुबली विधायक अनन्त सिंह को सता रहा है किस चीज का दर्द, बेदम विधायक क्यों है परेशान? पढ़ लीजिये….

फरार बाहुबली विधायक अनन्त सिंह को सता रहा है किस चीज का दर्द, बेदम विधायक क्यों है परेशान? पढ़ लीजिये….

NEWS4NATION DESK : फरार बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एक बात का दर्द बार-बार सता रहा है, वह है अपने कुटुंब छोटन सिंह  के गिरफ्तारी का।

फरारी के दौरान जारी किए वीडियो में अनंत सिंह बार-बार यह बताना चाह रहे हैं जिस केस में मुझे बरी कर दिया गया उसी केस में हमारे कुटुंब छोटन सिंह को क्यों गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बाढ़ थाना क्षेत्र के लगमा स्थित पैतृक गांव से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस जैसे ही शनिवार की देर रात उनके सरकारी आवास पर पहुंची तो अनंत सिंह उससे पहले ही फरार हो गए थे। 

बताया गया कि अनंत सिंह शनिवार को सुबह 11:00 बजे ही वकील से मिलने के बहाने निकले तो फिर वापस अपने सरकारी आवास नहीं लौटे।  आनंत सिंह ने चालाकी दिखाते हुए अपने बॉडीगार्ड को भी नहीं बताया और साथ भी नहीं ले गए। मतलब साफ था कि पुलिस की दबिश देने से पहले ही अनंत पटना से निकल जाना चाह रहे थे।

शनिवार की देर रात जब पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास पर छापेमारी की तो अनंत तो गायब मिले, लेकिन बाढ़ थाने के एक केस में फरार चल रहा छोटन सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गौरतलब है फरारी में रह रहे अनंत सिंह ने दो वीडियो जारी किया है। 

इस वीडियो द्वारा वह बताना चाह रहे हैं कि हम भागे नहीं हैं हम सरेंडर करेंगे। वहीं उस वीडियो में अनंत सिंह बार-बार छोटन सिंह के गिरफ्तारी को लेकर पुलिसिया रवैए पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि बेशक छोटन सिंह उस केस में फरार चल रहे थे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आनंत सिंह को जो डर सता रहा है वह यह है कि मेरे खिलाफ एक साजिश रची जा रही है। 

वे बार-बार कह रहे हैं कि आखिर जब हम 14 साल तक अपने घर नहीं गए तो फिर एके-47 वहां कैसे मिला और किसने रखा।  इसमें वह स्पष्ट तौर पर मुंगेर के सांसद ललन सिंह एमएलसी नीरज कुमार और बाढ़ एसपी लिपि सिंह की  मिलीभगत होना बताना चाह रहे हैं। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News