बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागबंधन के नेताओं को भाजपा नेता ने बोला कीड़ा-मकौड़ा, कहा - उनकी बातों का कोई महत्व नहीं

महागबंधन के नेताओं को भाजपा नेता ने बोला कीड़ा-मकौड़ा, कहा - उनकी बातों का कोई महत्व नहीं

PATNA : 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में अमित शाह ने शंखनाद कर दिया है। अभी से ही सभी पार्टियां अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इनमें जदयू भाजपा को शू्न्य पर आउट करने की बात करती है तो राजद भी भाजपा को लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त देने की बात करती है। आज नई दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी यादव ने भी कह दिया कि 2024 में भाजपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिलेगी। इस सबके बीच अब तेजस्वी यादव के दावे पर भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव ने पलटवार किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि पीएम पद के लिए 2034 तक कोई वैकेंसी ही नहीं है। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री रहेंगे और भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं की तुलना कीड़ा-मकौड़े से करते हुए उनके बोलने से कुछ भी फर्क नहीं पड़ता है।

राजद के पास नहीं कोई सीट

नवल किशोर यादव ने कहा कि वह हमें शून्य पर आउट करने की बात करते हैं। लेकिन पहले वह बताएं कि उनके पास लोकसभा में कितने एमपी हैं। 2014 में कितने एमपी थे। राजद और जदयू जैसी पार्टियों को लोग समझ चुके हैं कि सब अवसरवादी राजनीति करते हैं। लोग हेय के नजर से देखते हैं, दलबदलू हैं, जनता इन्हें सिरे से नकार जाएगी।

आठ सीटों पर चुनाव लड़कर कोई पीएम नहीं बन सकता

महागठबंधन के सभी दलों पर बड़ा हमला करते हुए नवल किशोर यादव ने कहा कि देश की दूसरी विपक्षी पार्टियां इन्हें फूटी आंख भी पसंद करते हैं। वह जान गए हैं कि इन पार्टियों का नेचर कैसा है। बिहार को ही देखिए, यहां महागठबंधन में जितनी पार्टियां है, कायदे से जदयू के हिस्से में सिर्फ आठ से दस सीटें आएंगी। बताइए दस सीट पर चुनाव लड़नेवाले देख के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो निश्चित रूप से उनका माथा खराब हो गया है। 

चचा जान ने कहा था जंगलराज

इस दौरान नवलकिशोर ने बिहार में जंगलराज के मुद्दे पर भी नीतीश सरकार की जमकर बखिया उधेड़ी है। भाजपा एमएलसी ने कहा कि बिहार में लालू-राबड़ी काल को जंगलराज कहनेवाली भाजपा नहीं, बल्कि उनके चचाजान की पार्टी है। चाचा की पार्टी ने ही लालू जी को जेल भेजा। आज हम पर आरोप लगा रहे हैं। 


Suggested News