बेगूसराय में एनएच के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस

बेगूसराय में एनएच के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में मिला महिला

BEGUSARAI : बेगूसराय में अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का सिर और गला पूरी तरह से फटा हुआ था। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया गया और महिला का शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

घटना जीरो माइल थाना क्षेत्र के पपरौर स्थित धर्म कांटा एनएच 31 के पास की है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में देखा, जिसके बाद उन्होंने जीरो माइल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।  

NIHER

जीरो माइल थाने के पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि धर्म कांटा के पास एनएच किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला का सिर और गला पूरी तरह से फटा हुआ था। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है। 

Nsmch