बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, ग्रामीण हुए आक्रोशित

गोपालगंज में युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, ग्रामीण हुए आक्रोशित

गोपालगंज. जिले में अपराधियों ने 20 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को धान के खेत में फेंक दिया। मृतक का शवशुक्रवार को जैसे ही गांव वालों ने धान के खेत में देखा तो लोगों का पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और पब्लिक में भिड़ंत हो गई। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। घटना नगर थाना के कोटवा गांव का है।

मृतक का नाम जावेद मुस्तफा है। वह नगर थाना के तिरबिरवा गांव के निवासी मोहम्मद हबीब का पुत्र है। बताया जाता है कि जावेद मुस्तफा बीएड की डिग्री लेने के बाद अपने पंचायत में वार्ड नंबर-11 का पूर्व में वार्ड सदस्य भी था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जावेद मुस्तफा कल रात को करीब दस बजे घर से बाहर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। आज ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक का शव धान के खेत में पानी में पड़ा हुआ है। जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खेत से बाहर निकाला। मृतक की पहचान होते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और एक युवक को आरोपी मानते हुए भीड़ उसके ऊपर टूट पड़ी। भीड़ का शिकार हुए युवक को पुलिस ने बचाकर गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है।

मृतक युवक के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चाकुओं के गहरे जख्म के निशान हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Suggested News