बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से नरक बनी राजधानी, लोगों ने कैंडल जलाकर की काम पर वापस आने की अपील

नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से नरक बनी राजधानी, लोगों ने कैंडल जलाकर की काम पर वापस आने की अपील

PATNA: राजधानी में पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के सफाईकर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी भी सफाईकर्मी के द्वारा साफ-सफाई का काम नहीं किया जा रहा है। जिससे आलम कुछ यह हो गया है कि अलग अलग जगहों पर कचड़े का अंबार लग गया है। हर तरफ कचरे दुर्गंध से लोगों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

वहीं "कुछ हम करें कुछ आप करें मिलजुल कर पटना साफ करें" का स्लोगन अब नाम मात्र का ही रह गया है। क्योंकि राजधानी पटना का सड़क कचरे के ढेर में तब्दील होता नजर आ रहा है। वहीं नगरवासियों को कई तरह के बीमारियों से भयभीत होते हैं नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर आज वार्ड पटना शहर के कई वार्ड में बढ़ते डेंगू के प्रकोप और कचरे के लगे अंबार को देखते हुए लोगों ने हड़ताल को जल्द से जल्द दैनिक मजदूरों को वापसी करने की अपील की है।

दरअसल, वार्ड 42 की जनता अब हाथों में कैंडल लेकर हड़ताल को वापसी लेने की मांग कर रही है। साथ ही लोगों से अपील कि है कि दैनिक मजदूर जब तक काम पर वापस नहीं आते हैं कब तक खुद कचरा ढ़ोने वाली गाड़ी में कचरा डाल दें। 

वहीं दैनिक मजदूर सड़कों पर कचरा छिट कर नगरवासियों के लिए मुसीबतें खड़ा करते नजर आ रहे हैं। सड़क पर चलने वाले के साथ साथ आसपास के घरों में रहने वाले भी कचरे की बदबू से परेशान है। बता दें कि, दैनिक मजदूर का यह हड़ताल का नौवां दिन है।

Follow the News4Nation channel on WhatsApp: 

https://whatsapp.com/channel/0029Va4DVE50rGiTiGWd5R0x

Suggested News