बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर से चुनाव कराकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, छह महिला एसआई और 12 महिला सिपाही घायल

समस्तीपुर से चुनाव कराकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, छह महिला एसआई और 12 महिला सिपाही घायल

ARWAL : समस्तीपुर में चुनाव कराकर लौट रहे पुलिस की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें छह प्रशिक्षु एसआई और 12 महिला सिपाही बुरी तरह से घायल हो गई। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा अरवल जिले के मेंहदिया थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं एक्सीडेंट के बाद गाड़ी लेकर ट्रक चालक फरार हो गया।

रोहतास जा रहे थे सभी पुलिसकर्मी

बताया जा रहा है कि रोहतास जिले की पुलिस समस्तीपुर से मतदान खत्म करा कर रोहतास लौट रही थी। समस्तीपुर जिला के मोहनपुर विद्यालय से एक साथ चार गाड़ियां निकली थी। जिसमें तीन गाड़ी पीछे चल रही थी, जिसमें दो महिला पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे थी और एक पुरुष पुलिसकर्मियों की गाड़ी पीछे चल रही थी। इसी दौरान मेहंदिया पंजाबी होटल के समीप ओवर टेक करने के दौरान ट्रक ने पीछे से पुलिस कर्मियों की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में 6 प्रशिक्षु एसआई और 12 महिला सिपाही शामिल हैं।

इस घटना में महिला प्रशिक्षु दरोगा काजल कुमारी, सुजाता कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रिया कुमारी, रूपम कुमारी, प्रियंका कुमारी और जया भारती जख्मी हुई है। वहीं, रोहतास जिला बल के महिला जवान पुष्पा कुमारी, निकिता कुमारी, मोनिका कुमारी, माला कुमारी, पूजा कुमारी, वर्षा रानी, रानी गीतांजलि, बिंदु कुमारी, शालू कुमारी, फूलमाला कुमारी, कुमारी राजनंदनी और गीता कुमारी जख्मी हुई है।

दो महिला दारोगा की हालत गंभीर

घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इसमें दो महिला दरोगा काजल कुमारी और प्रिया कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, इन्हें सदर अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हेड क्वार्टर डीएसपी पवन कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल महिला जवानों के हाल-चाल जाना।

वहीं मेंहदिया थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल पुलिस कर्मियों की जानकारी जुटा रहे है। वहीं, फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Suggested News