बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की शर्मनाक गलती- 2 अक्टूबर को बताया गांधी जी की पुण्यतिथि

  बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की शर्मनाक गलती-   2 अक्टूबर को बताया गांधी जी की पुण्यतिथि

PATNA : महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को अपने खून-पसीने से सींच कर वट वृक्ष बनाया था। आधुनिक कांग्रेस खुद को गांधीवाद का सबसे अनुयायी मानती है। लेकिन हैरानी की बात है कि कांग्रेस के एक नेता को गांधी जी की जयंती और पुण्यतिथि की कोई जानकारी नहीं है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने 2 अक्टूबर को गांधीजी की पुण्यतिथि बता कर श्रद्धांजलि अर्पित कर दी।

गोहिल ने लिखा, 2 अक्टूबर गांधी जी की पुण्यतिथि 

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने मंगलवार को ट्वीट किया-  हे सावरमती के संत, जब आज देश में झूठ और हिसा का बोलबाला है, वहां आपके सत्य और अहिंसा के माध्यम से लड़ी बड़ी से बड़ी लड़ाइयां हमें प्रेरणा देती हैं.... 150वीं पुण्यतिथि पर आपको शत- शत नमन। इस ट्वीट के बाद गोहिल की राजनीतिक हलकों में किरकिरी होने लगी। जैसे ही गोहिल को अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने गलती सुधार ली।

गोहिल हैं गुजरात के नेता

भाजपा ने गोहिल की इस गलती पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि गोहिल जी, आपकी पोल खुल गयी। ट्वीट मिटा कर गलती नहीं छिपा सकते। महात्मा गांधी को भारत में राष्ट्रपिता का दर्जा प्राप्त है। वे देश के महान शख्सियतों में एक हैं। उनकी जयंती और पुण्यतिथि देश के लिए न भूलने वाली तारीख है। सामान्य आदमी के लिए भी यह तारीख यादगार है। अगर कांग्रेस का कोई नेता 2 अक्टूबर को गांधी जी की पुण्यतिति बता रहा है तो यह बहुत ही दुख की बात है। शक्ति सिंह गोहिल वैसे भी गुजरात के रहने वाले हैं। महात्मा गांधी का जन्म भी गुजरात में हुआ था। इसके बाद भी अगर गोहिल इतनी बड़ी गलती करते हैं तो यह उनकी लिखने पढ़ने की घोर लापरवाही है। यह गलती, टाइपिंग मिस्टेक नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना लेखन है।

Suggested News