छपरा में पर्यावरण प्रेम की अनूठी पहल, परिजनों ने पेड़ लगाकर किया नई नवेली बहु का नए घर में स्वागत

CHAPRA : छपरा शहर के एक परिवार ने अपने बेटे की शादी में पर्यावरण प्रेम की अनूठी मिसाल कायम की है। जिससे सभी को प्रकृति की रक्षा का संदेश मिलता है। जानकारी के अनुसार छपरा शहर के दियारा इलाके में रहने वाले एक परिवार ने अपने बेटे की शादी के बाद नई नवेली बहू के घर आगमन पर पेड़ लगाकर उसका स्वागत किया। 


परिवार के लोगों ने बताया कि बहू लक्ष्मी के रूप में घर आती है और हमेशा अपने कार्य से परिवार को खूशहाल रखती है। उसी तरह पेड़ भी हमारे परिवार के सदस्य की तरह ही है। पेड़ भी आजीवन हमें आक्सीजन, फल, फूल और छाया प्रदान करते हैं। पेड़ों के होने से भी आसपास का माहौल स्वच्छ एवं खुशनुमा बना रहता है। 

Nsmch
NIHER

उन्होंने कहा की प्रकृति विशुद्ध भाव से हम लोगों की सेवा करती रहती है। इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम भी प्रकृति की रक्षा करे। इसलिए बेटे की शादी के बाद आज बहु के घर आगमन पर पेड़ लगाकर बहु का स्वागत किया गया। 

इस मौके पर पेड़ों की सेवा एवं रक्षा का संकल्प लिया गया। इस प्रकार सभी लोग विशेष अवसरों पर अपने नाम से यदि एक पेड़ भी लगाकर उसकी सेवा का संकल्प ले। इससे फिर से प्रकृति को हरा भरा बनाया जा सकता है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट