बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अस्पताल में भर्ती को देखने भतीजे के साथ देखने जा रहा था पिता, लेकिन नहीं पहुंचा पाया, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

अस्पताल में भर्ती को देखने भतीजे के साथ देखने जा रहा था पिता, लेकिन नहीं पहुंचा पाया, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक सड़क हादसे मे चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लाखो थाना क्षेत्र के इनियार ढाला के समीप की है। मृतकों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया निवासी स्वर्गीय रामाश्रय सिंह के 38 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार और स्व. राम नंदन सिंह के 27वर्षीय पुत्र प्रियेश कुमार के रूप में की गई है।

 परिजनों ने बताया कि ब्रजेश सिंह की 12 वर्षीय पुत्री पायल उर्फ मोनी करीब एक महीने पूर्व किसी तरह झुलस गई थी जिसका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल मे चल रहा है। मंगलवार के अहले सुबह ब्रजेश सिंह अपने भतीजे प्रियेश कुमार के साथ बाइक से बेगूसराय आ रहे थे। तभी इनयार ढाला के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट मे आ गए जिससे दोनों चाचा भतीजे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 घटना के संबंध मे लाखो सहायक थाना के एएसआई वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  हमलोग रात्रि गश्ती कर लौट रहे थे तभी निर्माणाधीन टोल टेक्स कर पास बलिया की तरफ से आ रहे एक वाहन चालक ने बताया कि इनयार ढाला के पास सड़क के किनारे दो शव पड़े हुए हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि सड़क हादसे मे दोनों युवकों की मौत हुई है। ये सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस वहाँ पहुँची और आनन फानन मे दोनों के शव को लेकर सदर अस्पताल आ गए।

अस्पताल आने के बाद दोनों के मोबाइल से पुलिस के द्वारा फोन किया गया जिसके बाद दोनों की पहचान की जा सकी। विदित हो कि प्रियेश कुमार, ब्रजेश कुमार के चाचा बताये जाते हैं। फिलहाल इस घटना के बाद दोनों परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। 

Suggested News