बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिस पोते पर दादा लुटाते थे अपना सबसे ज्यादा प्यार, उसी ने सिर में मार गोली, लोगों ने कहा- लाडले की सारी डिमांड पूरी

जिस पोते पर दादा लुटाते थे अपना सबसे ज्यादा प्यार, उसी ने सिर में मार गोली, लोगों ने कहा- लाडले की सारी डिमांड पूरी

HAJIPUR : जिले के बिदुपुर थाने के खिलवत गाव में एक पोते ने गुस्से में आकर अपने दादा को गोली मार दी। गोली उसके कनपटी को भेदती हुई खोपड़ी में धंसी है। गम्भीर अवस्था मे उसे बिदुपुर पीएचसी घरवाले लेकर पहुचे, जहां से उसे रेफर किया गया है। फिलहाल, घायल पटना के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज में है। घटना गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब बताई गई।

यह है मामला

खिलवत गाव निवासी इंद्रजीत सिंह गुरूवार सुबह स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े बेटे मुकेश सिंह का लड़का गौरव कुमार  बाइक से पहुचा और अपने दादा से कहासुनी शुरू कर दी। इसी बीच  तैश में  आककर उसने अपनी पिस्टल निकालकर उनपर गोली चला दी। लोग कुछ समझते तबतक गौरव बाइक छोड़कर भाग निकला।

बुधवार को पुलिस के गिरफ्त में था गौरव

जानकारी के मुताबिक बीते दिन बुधवार गौरव के पिता मुकेश सिंह उसकी करतूत से तंग आकर पुलिस को खबर की। बिदुपुर थाने की पुलिस गाव में उसके घर पर पहुची और उसे पकड़ लिया। गौरव के पिता शिकायत दर्ज कराकर उसे जेल भेजना चाह रहे थे। लेकिन दादा इंद्रजीत आ गए और उसे पुलिस को छोड़ना पड़ा।

दादा का दुलारा पोता है गौरव

बताया गया के अनुसार घर मे सबसे अधिक इंद्रजीत सिंह गौरव को मानते थे।उसकी हर वाजिब गैरवाजिब मांग की पूर्ति करते थे। नतीजतन गौरव जिद्दी और उद्दंड किस्म का युवक बन गया। गलत सोहबत और दबंगतई दिखलाना उसकी फितरत बन गई।उसने बगल के ही एक ब्राह्मण नाबालिग लड़की से जबरन शादी भी की। उसके तौर तरीकों से आजिज उसके पिता और माँ बाहर रहने पर विवश हैऔर अंततः आज उसने चाहने वाले दादा को ही गोली मार दी।

थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुची लेकिन जख्मी को पुलिस को सुपुर्द करने पर लोग अर गए।अभी तक कोई शिकायत दर्ज नही कराई गई है।पुलिस के जानकारी के उलट सभी कही जख्मी का इलाज करा रहे है।दरवाजे पर गिरे साक्ष्य को मिटाने की कोशिश की गई है।पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है

Suggested News