बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ताईवान से बोधगया पहुंचे मेहमानों ने गरीब और दिव्यांगों के बीच राशन का किया वितरण, कहा भारत के साथ अटूट प्रेम और भाईचारा बढ़ाना है

ताईवान से बोधगया पहुंचे मेहमानों ने गरीब और दिव्यांगों के बीच राशन का किया वितरण, कहा भारत के साथ अटूट प्रेम और भाईचारा बढ़ाना है

GAYA : बोधगया के वट ला मोनेस्ट्री में शनिवार को गरीब और असहाय लोगों के बीच राशन का वितरण किया गया। ताइवान से आए मेहमानों ने बोधगया इलाके के दिव्यांग लोगो के बीच राशन वितरण किया,जिसमे लगभग 200 लोगो ने इसका लाभ उठाया। 

ताइवान से आए मेहमानों ने कहा की दिव्यांग लोगो के बीच राशन सामग्री वितरण करने का मुख्य उद्देश्य ताइवान और भारत के बीच अटूट प्रेम और भाईचारे को बढ़ाना है। उन्होंने कहा की ताइवान और भारत के मैत्री संबंध बनी रहे। जिसे लेकर सूखा राशन का वितरण किया गया। 

उन्होंने कहा की जो शारीरिक रूप से ठीक है वे किसी भी तरह अपने जीवन को भरण पोषण कर सकते है। लेकिन दिव्यांग लोग को उन्हे अपने जीवन में बहुत समस्या होती है। उसी को देखते हुए दिव्यांग लोगो के बीच राशन दी गई है। इसके पहले ताइवान से आए मेहमानों ने बोधगया के एक निजी स्कूल के बच्चे को पाठ्य सामग्री वितरण किया। जिसमे लगभग 300 छात्र छात्रा लाभान्वित हुए। इस मौके पर स्थानीय गाइड बाल गंगाधर मौजूद रहे।

बोधगया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News