बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बढ़ गया बिहार पंचायत चुनाव का कद, भोजपुरी सितारे कर रहे प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार, अक्षरा के बाद देवी ने की वोट अपील

बढ़ गया बिहार पंचायत चुनाव का कद, भोजपुरी सितारे कर रहे प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार, अक्षरा के बाद देवी ने की वोट अपील

KATIHAR: भारत में लोकतंत्र का महापर्व, यानी कि चुनाव, काफी धूमधाम से मनाया जाता है। चुनाव लोकसभा के हो, या विधानसभा के, इसमें लोगों की काफी दिलचस्पी रहती है और इसका काफी प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। इसी बीच बात करेंगे पंचायत चुनाव की, जिसका कद भले ही बाकी दोनों चुनाव के मुकाबले कम हो, मगर जमीनी स्तर पर इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

बिहार में पंचायत चुनाव के प्रचार में भी अब स्टार प्रचारकों का तड़का लगने लगा है। कई सारे भोजपुरी सितारे और सिंगर इन दिनों प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करते और उनके समर्थन में वोट अपील करते नजर आ रहे हैं। 2 दिन पहले जानी-मानी हस्ती अक्षरा सिंह वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की मुखिया के लिए वोट अपील करती नजर आ चुकी हैं। और अब भोजपुरी संगीत की लोकप्रिय गायिका देवी अपनी मित्र के लिए चुनाव प्रचार करती दिख रही हैं। कटिहार के बरारी प्रखंड पूर्वीबाड़ी नगर पंचायत में अपनी मित्र मुखिया प्रत्याशी ऋतु कुमारी के चुनाव प्रचार करने के लिए वह पहुंची थी, और उनकी एक झलक पाने के लिए गांववाले बैचेन हो उठे। उनके आने की जानकारी मिलते ही आसपास के कई गांव के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्हें जनता से मिलते देख काफी उत्साहित हो गए।

इस मौके पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए देवी ने बताया कि वह अपनी मित्र ऋतु कुमारी के लिए प्रचार करने आई हैं। ऋतु इस बार मुखिया पद के लिए चुनाव में खड़ी हुई हैं। देवी ने कहा कि अच्छे और सच्चे लोगों का समर्थन हमें करना चाहिए, जिनका पहला मुद्दा विकास का हो। महापर्व छठ से पहले माहौल को देखते हुए भोजपुरी संगीत स्टार ने छठ से जुड़े गाने भी सुनाए। आगे उन्होंने वादा किया उनके मित्र को मुखिया बनाने से वह इस इलाके में एक बार फिर आकर बड़ा कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

Suggested News