बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को नेता प्रतिपक्ष ने बताया गुंडाराज, कहा सत्ता के लिए लोगों पर अत्याचार कर रही सरकार

बक्सर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को नेता प्रतिपक्ष ने बताया गुंडाराज, कहा सत्ता के लिए लोगों पर अत्याचार कर रही सरकार

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बक्सर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना को गुंडाराज की संज्ञा दी है। उन्होंने किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा की। वही पुलिसिया दमन को लेकर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार सत्ता के लिए लोगों पर अत्याचार कर रही है।


सीएम नीतीश कुमार के मिथिला के धरती पर समाधान यात्रा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जान बूझकर वर्तमान सरकार केंद्र की सरकार कि योजना को रोकने का काम कर रही है। कई चीनी मिल बड़े और छोटे भाई के कारण बंद हो गया है। नीतीश सरकार एंनडीए सरकार की इथेनॉल योजना को रोकने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा की मिथिला में बड़े पैमाने पर लोग पलायन कर रहे है। बड़े भाई और छोटे भाई के नीति के कारण बिहार बर्बाद हुआ है। किस तरह के रोज़गार सीएम नीतीश कुमार दे रहे है। यह जनता समझ रही है। केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा कई प्रोजेक्ट दिया गया है। लेकिन भूमि नहीं मिलने से प्रोजेक्ट ठप है। 

नेता विरोधी दल विजय सिन्हा ने उपेन्द्र कुशवाहा के डिप्टी सीएम बनने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार सबसे न्यू धोखेबाज़ है। उन्होंने सभी को ठगने का काम किया है। उपेन्द्र कुशवाहा को भी सपने दिखाकर उनको पार्टी में शामिल कराया था। कुशवाहा की अगर माँग है तो सही ही है। 

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News