बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात महिला नक्सली निशा गिरफ्तार, पूर्व मुखिया हत्याकांड की है मुख्य आरोपी

कुख्यात महिला नक्सली निशा गिरफ्तार, पूर्व मुखिया हत्याकांड की है मुख्य आरोपी

BAGHA : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात महिला नक्सली निशा मांझी को गिरफ्तार किया है। 

एसपी अरविंद गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वाल्मीकिनगर में कुछ नक्सली देखे गये है। सूचना मिलते ही एएसपी अभियान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान महिला महिला नक्सली निशा मांझी को गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार निशा मांझी चम्पापुर के पूर्व मुखिया मनोज सिंह हत्याकांड की मुख्य अभियुक्त है। वहीं पूछताछ के दौरान इसने संगठन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी है। 

बगहा से माधवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Suggested News