बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिर्फ 32 दिन ही चल सकी शादी, पति से झगड़े के बाद नवविवाहिता ने उठाया यह खतरनाक कदम

सिर्फ 32 दिन ही चल सकी शादी, पति से झगड़े के बाद नवविवाहिता ने उठाया यह खतरनाक कदम

SASARAM : अभी एक माह का ही समय गुजरा है, जब वह दुल्हन बन कर पति के साथ ससुराल आई थी। शादी के बाद जो सपने थे, वह कुछ ही दिन में चूर होने लगे। नतीजा यह हुआ नई नवेली शादी में नवदंपती के बीच रिश्तों में झगड़ा होने शुरू हो गए। इसका नतीजा यह हुआ कि नवविवहिता ने एक खतरनाक कदम उठा लिया। कमरे में पंखे से एक लाश लटकी हुई थी। यह लाश खुद उसी की थी।

मामला रोहतास जिले से जुड़ा है। जहां बड्डी ओपी थाना क्षेत्र के कचनथ गांव में पति-पत्नी के बीच हुए आपसे विवाद में नाराज होकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली। घटना के बारे में बताया जाता है कि जयप्रकाश पासवान की 22 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी ने अपने कमरे के छत से झूल रहे पंखे से ही फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ब

ताया जाता है कि पिछले महीने के 7 मई को ही पिंकी की शादी जयप्रकाश से हुई थी। शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। उसी विवाद की परिणीति हुई कि पिंकी ने बीते रात अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाई है। घटना सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। लोग यह पूछ रहे हैं कि एक माह की शादी में ऐसा क्या हो गया कि विवाहिता को आत्महत्या करने की नौबत आ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मालमे की छानबीन कर रही है 

Suggested News