बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

GAYA NEWS : बाज़ार से घर लौट रहे युवक से बदमाशों ने छिनी बाइक, जांच में जुटी पुलिस

GAYA NEWS : बाज़ार से घर लौट रहे युवक से बदमाशों ने छिनी बाइक, जांच में जुटी पुलिस

GAYA : जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड से मुख्य मार्ग नवादा अफजलपुर जाने वाली सड़क पर गैस गोदाम के निकट अज्ञात अपराधियों ने एक युवक से अपाची बाइक छीन लिया। बताया जा रहा है की जानकारी के मुताबिक युवक शेरघाटी से अपने गांव बीटी बिगहा बाजार से लौट रहा था। तभी शाम के तकरीबन 6:30 बजे कुछ कुछ लोगो ने धमकी देते हुए बाइक छीन लिया।

इस घटना के बाद पीड़ित युवक कदम कुमार शर्मा पिता सुभाष मिस्त्री ने शेरघाटी थाना में आवेदन दिया है। जिसमे कहा गया है की बाजार से घर लौटने के दौरान गैस गोदाम के पास अपराधियों ने पहले बाइक को रूकवाया और मारपीट करने के बाद बाइक छीनकर चाँपि जाने वाले सड़क की ओर भाग गए।

इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बाइक छिनतई का मामला प्रकाश में आया है मामले की छानबीन की जा रही है। हालाँकि अभीतक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है और न ही बाइक का पता चल पाया है।


गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News