बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधायक जी को सदन से मार्शल ने टांगकर बाहर निकाला, बिहार विधानसभा में फिर दोहराई गई पिछले साल वाली घटना

विधायक जी को सदन से मार्शल ने टांगकर बाहर निकाला, बिहार विधानसभा में फिर दोहराई गई पिछले साल वाली घटना

PATNA : बिहार विधानसभा में एक बार फिर से विधायक को मार्शल के सहयोग से सदन के टांगकर बाहर निकाला गया। इस घटना ने पिछले साल के बजट सत्र के उस घटना की याद ताजा कर दी, जब विपक्षी विधायकों को सदन से जबरन घसीटते हुए बाहर निकाला गया था। आज फिर से वही घटना विधानसभा में दोहराई गई। इस बार जिस विधायक को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मार्शल के सहयोग से बाहर निकाला गया, वह AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान हैं। जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर सदन पर मार्शल ने टांगकर बाहर निकाला। इस कार्रवाई के बाद विधायक महोदय सदन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

इस कारण हुआ ऐसा

 बताया गया कि बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान वह बार-बार बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रही नदियों के कटाव को रोकने को लेकर सरकार पर काम नहीं करने के आरोप लगाए। जिसके लिए उन्होंने कार्य स्थगन का प्रस्ताव सदन में दिया। अपनी मांगों के लेकर वह विधानसभा अध्यक्ष के करीब वेल में पहुंच जा रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कई बार ऐसा करने से मना किया और अपने स्थान पर जाने के निर्देश दिए। लेकिन AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष नहीं माने, जिसके बाद मजबूर होकर अख्तरुल इमान को सदन से बाहर लेकर जाने के लिए मार्शल बुलाना पड़ा। 

कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे विधायक

जिस तरह से अख्तरुल इमाल को सदन के मार्शल आउट किया गया। उसके बाद उन्होंने सरकार पर सीमांचल के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि किशनगंज में अगले एक माह में बरसात शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक इससे बचाव को लेकर कोई तैयारी सरकार की तरफ से नहीं की गई है। हम लोगों के लिए यहां की जनता को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। 

इस दौरान अख्तरुल इमान के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया। उसके बाद वह सदन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।



Suggested News